हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी में भिन्न-भिन्न जगहों पर दशहरा पर्व पर उपस्थित हो कर बुराई पर अच्छाई की जीत के दशहरा पर्व पर हरियाणा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

अम्बाला, 24 अक्तूबर

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी में भिन्न-भिन्न जगहों पर दशहरा पर्व में शामिल होकर हरियाणा वासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होनें सभा सोसायटियों को इस कार्यक्रम को यू ही मनाते रहना चाहिए। जिस प्रकार से ये कार्यक्रम हमें पिछली पीढ़ी से मिलें, उसी प्रकार हमें इसे अगली पीढ़ी के लिए छोडक़र जाना चाहिए। कुछ लोग इन चीजों से अब पीछे हटते जा रहें है परन्तु ऐसे पर्व तो बड़े-बड़े देशों में भी कार्र्निवल के रूप मनाए जाते हैं, ये हमारी परम्परा है, ये हमारी सभ्यता हैं। इसके माध्यम से मर्यादा पुरूषोतम राम जी के जीवन के कथानक जो हमारे समाज के आदर्श हैं उसे नई पीढ़ी को जानने का अवसर मिलता हैं। चलचित्र और दूरदर्शन के प्रभाव से जो रामलीला समतियां ये रामलीलाएं करना छोड़ गई हैं उन्हें भी पुन: सक्रिय होने के लिए गृह मंत्री ने कहा। इनसे चलचित्र व दूरदर्शन से घबराकर बंद करने की बजाए हमें रामलीलाओं के स्तर में सुधार करना चाहिए। रामलीलाओं में भिन्न-भिन्न पात्रों में अभिनय करके लोगों को अपने भीतर छुपी हुई कला को निखारने का भी अवसर मिलता हैं। कठिनाई हैं, परन्तु उसके बावजूद मैं कहूंगा कि ये हमारी सभ्यता की निशानियां है, इनको हमें इसी प्रकार चलते रहना देना चाहिए।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर रेलवे रोड (नाचघर) दशहरा कमेटी व श्री रामलीला नाटक समाज तोपखाना दशहरा कमेटी व शास्त्री कॉलोनी दशहरा कमेटी को 2-2 लाख रूपए देने की तथा श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी व बजाजा बाजार रामलीला कमेटी को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। दशहरा कमेटियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यअतिथि को फूल-माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य अभिन्नदन किया। शास्त्री कॉलोनी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने रामायण के पात्रों की बेहतर भूमिका दी।

रामलीलाओं में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को जलाया गया और भव्य आतिशबाजी से रावण पर भगवान राम की जीत का जश्न भी मनाया गया। इस मौके पर कैन्टोनमेन्ट बोर्ड के सीईओ विनित लोटे, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान, शास्त्री कॉलोनी परिवार रेजिडेस सोसायटी के चेयरमेन कपिल विज, प्रधान राजेश अग्रवाल, विवेक जैन, विपिन खन्ना, बलित नागपाल, हरतेज, हंसराज, जीएल बत्तरा, सुमेश खन्ना, श्री रामलीला अनाज मंडी दशहरा कमेटी के प्रधान सुभाष गोयल, सुन्दर राणा, अजय बवेजा, श्री रामलीला नाटक समाज तोपखाना दशहरा कमेटी के प्रधान विनय गोयल, मोहित गुप्ता, मनीष गोयल, डॉ0 आर अनेजा, राम बाबू यादव, संजीव सोनी, गजेन्द्र कक्कड़, श्री रामलीला दशहरा ग्राउंड राम बाग कमेटी के प्रधान संजीव जिन्दल, दीपक शर्मा, मदन लाल रस्तोगी, कैलाश नाथ धीर, विनोद मित्तल, अतुल गोयल, प्रवीन गोयल, रेलवे रोड दशहरा कमेटी से प्रधान रविन्द्र कुमार, श्याम सुन्दर, संजय कुमार, विनोद राय, राजन गौसाई, प्रमोद लक्की, सन्नी तुली, नीलम, ललिता प्रसाद, अभिकांत वत्स के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

बॉक्स:- दशहरा पर्व पर फिन्क्सि कल्ब में आयोजित कार्यक्रम में भी गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने शिरकत की। उन्होनें इस मौके पर सभी को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Previous
Previous

In India weapons are not used for annexation but for defence” “We know ‘maryada’ (boundaries) of Ram as well as also how to defend our borders” Narendra Modi

Next
Next

PM salutes indomitable spirit and valour of ITBP on its raising day