केवल भाजपा ऐसी पार्टी जिसमें आंतरिक प्रजातंत्र, एक चाय बेचने वाला देश प्रधानमंत्री व पन्ना प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : गृह मंत्री अनिल विज

महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले नीतिश कुमार सीएम तो क्या किसी भी संवैधानिक पद के हकदार नहीं : मंत्री अनिल विज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नागरिक अभिनंदन समारोह में मंच से गृह मंत्री अनिल विज मंच से ही विपक्षी दलों पर साधा निशाना

राजधानी हरियाणा डेस्क

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी का अम्बाला में भाजपा तथा आमजन द्वारा जोश एवं उत्साह के साथ नागरिक अभिन्नदन किया गया।

नागरिक अभिन्नदन समारोह में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुछ वर्ष पहले नायब सिंह सैनी का हम सभी ने जिलाअध्यक्ष के तौर पर स्वागत एवं अभिन्नदन किया था और आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर स्वागत एवं अभिन्नदन कर रहे है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही है जिसमें आन्तरिक प्रजातंत्र हैं, जबकि दूसरी पार्टियां तो कूनबे हैं। भाजपा में ही यह सम्भव है कि एक पन्ना प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता हैं, एक स्टेशन पर चाय बेचने वाला एक प्रधानमंत्री बन सकता हैं जबकि अन्य पार्टियों में मुलायम के बाद उसका बेटा मुख्यमंत्री, लालू के बाद उसका बेटा तथा कांग्रेस में तो गांधी एवं नेहरू के बिना कोई आगे नहीं बढ़ सकता। उन पार्टियों में आंतरिक प्रजातंत्र ही  नहीं है, ऐसी पार्टियां देश की प्रजातंत्र की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनाव का है और इस दौरान तुलनात्मक अध्ययन करने की आवश्यकता है कि कौन सी पार्टी ने जन कल्याण का क्या काम किया हैं तो उनमें सबसे उपर भाजपा को पाएंगें।

 नीतिश कुमार सीएम तो क्या किसी भी संवैधानिक पद के हकदार नहीं : गृह मंत्री अनिल विज

 गृह मंत्री अनिल विज बिहार के सीएम के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान एवं अन्य विपक्षी दलों को मंच से ही आड़े हाथों लिया। उन्होनें कहा कि यह बड़े ही शर्म की बात है कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार यादव ने गत दिवस विधानसभा में बोलते हुए महिलाओं के प्रति जिस प्रकार की निम्र शब्दावली का प्रयोग करते हुए अपनी मानसिकता को प्रकट किया हैं, उसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम हैं। ऐसे लोग भाजपा से मुकाबला करने की बात करते है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को सीएम तो क्या किसी भी संवैधानिक पद पर नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के सभी विधायकों को पार्टीबाजी छोडक़र मुख्यमंत्री नितीश कुमार यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए।

इंडी पार्टियों का गठबंधन वह केवल स्वार्थ की राजनीति : मंत्री अनिल विज

श्री विज ने कहा राहुल गांधी संसद में फलाईंग किस करते है, आंख मारते है उसे भी सभी ने देखा हैं। उन्होंने कहा कि इंडी पार्टियों द्वारा जो यह गठबंधन किया गया है वह केवल स्वार्थ की राजनीति हैं। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली मॉडल की बात करते है, जबकि उनके दो मंत्री व एक सांसद भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं।

 उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अपनी डफली अपना राग अलाप रहे हैं, जो वह बयान देते है अगले दिन कुमारी शैलजा उसके विरोध में बयान देतीं हैं। हुड्डा लोगों को गुमराह करने का काम कर रहें हैं। वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, उनकी जगह जेल में हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में किस प्रकार से भ्रष्टाचार किया और सस्ते दामों पर जमीने खरीदकर प्रोप्ट्री डिलरों को बेचने का काम किया।

 तीसरी बार जीतकर केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है : अनिल विज

 गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को मान-सम्मान दिया है। उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर दिए गए हैं। हर घर में नल से जल दिया गया हैं। महिलाओं को लोकसभा में आरक्षण दिया हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनहित के लिए अनेकों काम किए है और हरियाणा में एक समान विकास कार्य करवाकर व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया हैं। श्री विज ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी की रहनुमाई में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव जीतकर तीसरी बार केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी हैं, इसके लिए कार्यकत्र्ता गली-गली व घर घर में जाकर सरकार व पार्टी की योजनाओं एवं कार्यो की जानकारी दें।

जो जिम्मेदारी मिली यह लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान है : प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी

नागरिक अभिन्नदन समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेवारी देकर जो मान सम्मान दिया गया हैं, यह हरियाणा के लाखों भाजपा कार्यकत्ताओं का मान सम्मान हैं। उन्होनें कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उन्हें जो यह जिम्मेवारी दी गई है उसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते है तथा वे पूरे हरियाणा प्रदेश के लाखों कार्यकत्र्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूती देगें और नई उचाईयों तक लेकर जाएगें। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों को जीतकर हरियाणा भाजपा तीसरी बार श्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। उन्होनें कहा कि पिछले 9 सालों में केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने अनेकों जन कल्याण के काम किए हैं और जनता को विकास दिखाई देता हैं। जबकि पूर्व की सरकार में जिस प्रकार का भ्रष्टाचार था वह भी लोग अभी तक भूले नहीं हैं।

इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा विधायक असीम गोयल ने शॉल भेंटकर, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने तलवार भेंटकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रदेश प्रमुख डॉ0 संजय शर्मा, जिला परिषद् चेयरमेन राजेश लाडी, पूर्व जिला परिषद चेयरमेन सुरेन्द्र राणा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बन्तो कटारिया, पूर्व जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, जिला महामंत्री ललित चौधरी, कृष्ण राणा, पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, अरूण भान, ओम प्रकाश भट, नगर पालिका नारायणगढ़ प्रधान रिंकी वालिया, सतीश मेहता तथा जिला के पदाधिकारी द्वारा गद्दा व फूलों के गुलदस्तों एवं फूलों की बड़ी माला के द्वारा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

 

----------------------------------------

Previous
Previous

भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर जीवन को सरल बनाएं नागरिक : मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल

Next
Next

हरियाणा सरकार का विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा