Har Samay News ( हर समय न्यूज )

View Original

भाजपा के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण, घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें कार्यकर्ता : ज्ञानचंद गुप्ता

भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पास प्रत्याशी नहीं : ज्ञानचंद गुप्ता

भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : गुप्ता

भाजपा प्रत्याशी कटारिया ने पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल का जताया आभार*

पंचकूला, 26 मार्च। लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जीतने के लिए भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है। भाजपा का फोकस 10 की 10 सीटों पर विपक्ष का सफाया करना है। इसी कड़ी में मंगलवार को पंचकूला जिला की कालका विधानसभा के पिंजौर, कालका मंडल, पंचकूला विधानसभा के मनसा और चंडी मंडल की संगठनात्मक बैठक हुई। इन बैठकों में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को बड़ी जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने को कहा। इन सभी नेताओं ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने, मोदी और नायब सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी देने, नए वोटरों से संपर्क करने का आह्वान किया।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में ही मेहनत के दम पर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री, पार्टी के पोस्टर लगाने वाला देश का गृहमंत्री और गांव का सरपंच रक्षा मंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता शीर्ष पर पहुंचे ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का मौका मिलना हम सभी के लिए सम्मान की बात है। इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अंबाला लोकसभा से बंतो कटारिया की जीत बड़े मार्जिन से होनी चाहिए, इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने कामों में जुट जाएं।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस पास प्रत्याशी नहीं है। कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि देश में बेसक मोदी की आंधी चल रही है, लेकिन हमें जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ना है और लोगों को भाजपा की नीतियां बताकर पार्टी के साथ जोड़ना भी है। हमारे काम में कमी नहीं आनी चाहिए। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए एक-एक वोट का बड़ा महत्व है। एक वोट के कारण ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई थी। इसलिए सभी कार्यकर्ता 25 मई को हर मतदाता पोलिंग बूथ पर कमल के फूल पर मोहर लगाये इस के लिए दिन रात मेहनत करें।

मंडलों की इन बैठकों में बंतो कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कह कि शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयस करूंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा कमल खिलाने के काम में जुट जाएं। वहीं पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के क्षेत्र में उंची छलांग लगाई है। प्रदेश के हर वर्ग को इन 10 सालों में मोदी और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है। गरीब कल्याण की नीतियां गरीबों के लिए वरदान साबित हा रही है। उन्होंने कहा कि चिरायु और आयुष्मान कार्ड के कारण गरीब व्यक्तियों को अब अपने इलाज की चिंता नहीं है।

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने धरातल पर काम करते हुए प्रदेश के लोगों को लाभ पहुंचाया है। सिस्टम को पारदर्शी करके हर वर्ग को घर बैठे सरकारी योजनाओं से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि मोदी और नायब सरकार में ही युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। देश और प्रदेश का विकास डबल इंजन की सरकार में ही संभव है। आज इस अवसर पर कालका विधानसभा प्रभारी विशाल सेठ संयोजक विनोद सावर्णी पंचकूला विधानसभा प्रभारी धर्मपाल राणा, संयोजक हरेंद्र मलिक मंडल अध्यक्ष जे पी जांगड़ा, भुवनजीत सिंह, युवराज कौशिक के साथ ज़िला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।