"इंडिया" गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के शाहाबाद के गांवों और वार्डों में बैठक

बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट हुआ: डॉ. सुशील गुप्ता*

शाहबाद/कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को शाहाबाद विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस मौके पर विशाल खुब्बड़, डॉ. रजनीश जैन, निशी गुप्ता, स्वीटी रंगा, रीना बाल्मिकी, एडवोकेट बलजीत सिंह, डॉ. दलबीर सिंह, प्रधान हरी सिंह, ओमप्रकाश सरोहा, अशोक, आशा पठानिया, राम कुमार, प्रवेश राणा, रोहताश रंगा, रिंकू थाना, रामचंद्र जंडौला, मान सिंह मौजूद रहे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होने के बाद अपनी चुनावी यात्रा गांव कलसाना से शुरू की। इसके बाद वे गांव मामू माजरा में लोगों से मिले। वहां से कलसानी में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव नगला में पहुंचे। यहां से गांव जैनपुरा, बोरीपुरा, संभालखी, छोड़पुर, मोहड़ी, कल्याणा और गांव दाऊ माजरा में लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और "इंडिया" गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर का गुणगान न केवल हिंदुस्तान बल्कि पूरा विश्व करता है। बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से बताया है कि किस प्रकार न्यायपालिका चले, प्रशासन चले, कैसे शिक्षा का प्रबंध हो और कैसे देश की संसद चले। परंतु आज भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने में लगी है। इसलिए भाजपा को अब इस देश की सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा घमंडी सरकार है। भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटती है, दो दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करती है। चलते चुनाव में मुख्य दल कांग्रेस के खाते सीज करती है। बाबा साहेब ने जो वोट डालने का अधिकार सबको दिया था, भाजपा उसको खत्म करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले भाजपा ने देश से आरक्षण खत्म करने का भी षड्यंत्र रचा था। उस समय भी सारा विपक्ष इक्ट्ठा हुआ था और भाजपा को अपनी बात वापस लेनी पड़ी थी। आज भी संविधान को बचाने के लिए सारा विपक्ष एकजुट हुआ है और इंडिया गठबंधन के नाम से चुनाव लड़ रहा है। जिसके तहत मुझे कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है, जिसका चुनाव निशान झाड़ू है। आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन को जीताने के लिए पूरी मेहनत से लगा हुआ है। इसलिए भाजपा को वोट की चोट से मुंहतोड़ जवाब दें और इनको बता दें कि बाबा साहेब के संविधान को कुछ नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए हैं। पीएम मोदी ने लोकतंत्र खत्म करने की ठान रखी है, ईडी सीबीआई का गलत इस्तेमाल, लोगों की अभिव्यक्ति पर रोक और हर व्यक्ति को डर के साए में जीने को कर रखा है। लेकिन अब भाजपा के दिन जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए तीन लोगों का पैनल बनाया। जिसमें प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का नाम था। लेकिन भाजपा ने संख्या के बल पर उस फैसले को पलट दिया और कानून बनाया कि चुनाव आयुक्त की प्रधानमंत्री, एक उनका मंत्री और नेता प्रतिपक्ष करेगा। यानी कि दो तिहाई बहुमत भाजपा का होगा और एक तिहाई विपक्ष का।

उन्होंने कहा कि कोई पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है, इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि इस बार पीएम मोदी की विदाई तय है। जब इस विदाई तय की बात आई तो इन्होंने अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस भेजने शुरू कर दिए, ताकि गठबंधन टूट जाए। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा जेल से सरकार चला लेंगे लेकिन इंडिया गठबंधन नहीं तोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का कुरुक्षेत्र से एक डरा हुआ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो नवीन जिंदल को ईडी का डर दिखा कर उम्मीदवार बना दिया। जिस व्यक्ति को खुद बीजेपी ने कुरूक्षेत्र की धरती पर कोयला चोर कहा, उसे ही कुरुक्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी बना दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी आवाज नहीं उठा सकता वो कुरुक्षेत्र की जनता की आवाज क्या उठाएगा। आज कुरुक्षेत्र की जनता को मजबूर उम्मीदवार नहीं मजबूत उम्मीदवार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यदि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोल तो जनता किस पर विश्वास करे। ये वही प्रधानमंत्री मोदी है जिसने हर खाते में 15 लाख रुपए, किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था और 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सभी वादे जुमला निकले। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े रही है और किसानों पर गोलियां चला रही है। पीएम मोदी ने किसानों से एमएसपी का वादा किया था और बाद में पलट गए। पूरी दुनिया ने देखा कि किसान सवा साल बॉर्डर पर बैठे, जहां 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। तब पीएम मोदी ने माफी मांग कर वो कृषि कानून वापस लिए थे। अब वो वादा याद दिलाने के लिए किसान जाना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार किसानों ने किसानों के रास्ते में कीलें ठोक दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उस व्यक्ति नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया है। उनको हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है, जो अपनी पत्नी को जिला परिषद का चुनाव नहीं जीता पाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में डॉ. साहब सिंह को हटाकर तीन महीने के लिए सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया था और वो आखिरी मुख्यमंत्री साबित हुई थी। उसके बाद 25 साल हो गए दिल्ली में भाजपा का राज नहीं आया। ऐसा ही हाल भाजपा का हरियाणा में होने वाला है। कुरुक्षेत्र लोकसभा के जिस गांव में भी हम जा रहे हैं हमें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और हर व्यक्ति बदलाव के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध में नंबर एक पर है। भाजपा के राज में हरियाणा में कानून का नहीं गोली का राज हो गया है। हरियाणा में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हर दुख सुख की घड़ी में आपके बीच रहकर जनसेवा करूंगा।

Previous
Previous

इजराइल में इस वक्त युद्ध के हालात, बीजेपी सरकार ने युवाओं को युद्ध में झोंका : अनुराग ढांडा

Next
Next

मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री