सिरसा -जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान

जजपा के कार्यकर्ताओं को फ़ोन पर मिल रही है धमकियां।

धमकियां देने वाले इनेलो और कांग्रेस के लोग है।

फ़ोन पर अभद्र भाषा का कर रहे है प्रयोग।

अभय चौटाला के इशारे में ये बदमाश भेजे गए।

कल भी मेरा किसानों ने विरोध नहीं किया।

अभय चौटाला ने इन लोगों को मेरे पर हमला करने के लिए भेजा था। अगर इस तरह के बदमाश किसान यूनियन का झंडा लेकर हमारा विरोध करेंगे तो जजपा के किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन बदमाशों का डटकर विरोध करेंगे। इस तरह की गुंडागर्दी बंद करे।

अगर कुछ लोग जजपा की नीतियों का विरोध करते है तो प्रजातांत्रिक प्रणाली के तहत वोट से फैसला करे।अगर जजपा ने हरियाणा के विकास में योगदान दिया है तो जजपा के पक्ष में वोट दे। पंजाब के किसान संगठनों ने चुनाव लड़ा लेकिन किसी भी किसान उम्मीदवार की जमानत नहीं बची। गुंडागर्दी के जरिए रास्ते रोककर नारेबाजी कर विरोध करने का तरीका सही है।

दिग्विजय चौटाला ने धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला आज सिरसा में मीडिया से हुए रूबरू।

धमकी देने वाले लोगों को किया बेनकाब।

चौटाला परिवार के एकजुट होने के सवाल पर दिग्विजय चौटाला का बयान। दिग्विजय चौटाला का दावा पत्रकार के सवाल के जवाब में अजय चौटाला ने कहा था कि अगर ओम प्रकाश चौटाला कहेंगे तो एक हो सकते है। अजय चौटाला इस मुद्दे पर सकारात्मक जवाब देते है लेकिन अभय चौटाला नकारात्मक जवाब देते है।

ओम प्रकाश चौटाला ने ही अजय चौटाला के परिवार के लोगों को इनेलो से निकाला था और चौटाला साहब अजय चौटाला के परिवार को वापस बुला भी सकते है। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला अजय चौटाला के परिवार के आदरणीय थे आदरणीय है और रहेंगे।

परिवार के एक जुट होने की बात हास्यास्पद है।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने अभय सिंह चौटाला पर निशाना साधा। भाजपा की खिलाफत करने वाले अभय चौटाला और उनके दोनों बेटे राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने क्यों गए। अभय चौटाला ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में वोट भाजपा को दिया था।

करनाल लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल से मजबूत उम्मीदवार उतारेगी जजपा।

Previous
Previous

मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Next
Next

पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के गुरुद्वारा साहिब में जाकर टेका माथा, वैसाखी के त्यौहार पर मनोहर लाल खट्टर ने दी शुभकामनाएं , कहा चुनाव के लिए करनाल समेत पूरे हरियाणा में कर रहे हैं प्रचार