इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता "आप" और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संयुक्त सम्मेलन में हुए शामिल

*इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता "आप" और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संयुक्त सम्मेलन में हुए शामिल*

*लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एकजुट हुए : डॉ. सुशील गुप्ता*

*गुहला, चीका/कैथल, 15 अप्रैल*

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संयुक्त सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन कर एकजुटता का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक दिल्लु राम, पूर्व विधायक बूटा सिंह, पूर्व विधायक फूल सिंह, दविंदर हंस, नरेश दांडेर, गज्जन सिंह, नायब सीडा, मनदीप सिंह, राकेश खानपुर, नरपिंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, जसविंदर खरकां, मेजर सिंह, रामदास, कश्मीर सिंह, राहुल कक्कड़, कर्मजीत अंटाल और जागृति सिंह मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा लोग सोच रहे हैं कि एक दूसरे का विरोध करने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन कैसे हुआ। यह गठबंधन भारत का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बना है। आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ मिलकर जाने न कितने लोगों ने कुर्बानी दी, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए हैं। आज पूरे हिंदुस्तान के किसान संघर्ष कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को एमएसपी की गारंटी का वादा याद करवाना चाहते हैं। लेकिन यह सरकार किसानों पर लाठियां और गोलियां बरसा रही है। भाजपा सरकार ने गांव की छोटी सरकार सरपंचों के अधिकार समाप्त कर दिए। भाजपा सरकार ने सरपंचों और आशा वर्कर्स पर भी लाठियां बरसाई। हरियाणा का हर वर्ग भाजपा सरकार से असंतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी, किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था और हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सभी वादे जुमला निकले। देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है और भाजपा 5 किलो राशन देकर कहती है हमने बड़ा काम कर दिया। हिंदुस्तान में गरीबों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो नेता भाजपा के खिलाफ बोलता है उस पर ईडी, सीबीआई और पुलिस के माध्यम से डराया धमकाया जाता है। भाजपा सरकार ने एक फर्जी केस में जिसकी इंक्वारी डेढ़ हजार अफसर कर रहे हैं और 1000 से ज्यादा जगह पर रेड कर चुके हैं। लेकिन इस केस में आज तक 25 पैसे भी बरामद नहीं हुए। उस फर्जी केस में आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। भाजपा चाहती है कि इंडिया गठबंधन टूट जाए।

उन्होंने कहा कि आज तक जीतने भी चुनाव हुए उसमें भाजपा के 30-35% से ज्यादा वोट कभी नहीं आए। लेकिन विपक्ष बिखरा हुआ होता था इसलिए भाजपा जीत जाती थी। अब हरियाणा और कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की जमानत जब्त कराने में लगे हैं। 10 साल से हरियाणा और केंद्र में सरकार होने के बावजूद भाजपा को कुरुक्षेत्र से लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिला। भाजपा ने सोशल मीडिया पर कपड़े के थान की तरह उम्मीदवार बदले। जब कोई नहीं मिला तो नवीन जिंदल को लेकर आए। जो नवीन जिंदल कह रहा था मुझे चुनाव नहीं लड़ना। तो भाजपा ने नवीन जिंदल को ईडी डर दिखाकर भाजपा में ज्वाइन करवाया। नवीन जिंदल ने 2022 में भाजपा को 182 करोड रुपए का चंदा दिया। प्रधानमंत्री मोदी जिस नवीन जिंदल को कोयला चोर कहते थे वह पता नहीं आज कोहिनूर कैसे हो गया। प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि वह कौन सी वाशिंग मशीन थी जिसमें नवीन जिंदल के सारे भ्रष्टाचार धुल गए।

उन्होंने कहा कि आपका सांसद ऐसा होना चाहिए जो संसद में जनता की लड़ाई लड़ सके। ये लड़ाई देश का लोकतंत्र बचाने के लिए है। जो नरेंद्र मोदी संसद में तानाशाही दिखाकर 45 सांसदों को सस्पेंड करता है उसका जवाब जनता को देना होगा। आज जिस गांव में भी हम जा रहे हैं हमें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और हर व्यक्ति बदलाव के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं। इस बार हरियाणा में सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

Previous
Previous

अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Next
Next

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी रहे मौजूद