इंडिया" गठबंधन के तहत "आप" के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने पुंडरी अनाज मंडी में चलाया डोर टू डोर अभियान

पुंडरी/कैथल, 25 अप्रैल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने पुंडरी की अनाज मंडी में डोर टू डोर अभियान चलाया। उनके साथ पूर्व मंत्री सुलतान सिंह जंडौला भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, स्वामी कृष्णानंद, ईशम सिंह डींग, सोनिया शर्मा, जोगेंद्र जाजनपुर, दिलबाग कटारिया, महेंद्र पाई, रघबीर हाबड़ी, बलजीत पाई, प्रलाहद शर्मा, गुरतेज, सुखदेव, राजेश, सतबीर भाना, सतपाल साकरा, प्रदीप चौधरी, भूप सैनी, महेंद्र जांबा, कवरपाल करोड़ा और बलकार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने अनाज मंडी के व्यापारियों, आढ़तियों, किसानों और मजदूरों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। डोर टू डोर अभियान के दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र की जनता के हकों की आवाज उठाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कुरूक्षेत्र ने भी जनता ने नवीन जिंदल और भाजपा समर्थकों का हौंसला पस्त कर दिया है। हरियाणा में इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा।

उन्होंने कहा कि मंडी चारों तरफ से जाम है और गेहूं कट्टों में भरी पड़ी है। लेकिन उठान न होने की वजह से परेशान है। किसान मंडी के बाहर इंतजार कर रहा है कि उसको कैसे गेहूं डालने की जगह मिले। ऊपर से मौसम का कुछ पता नहीं है, जब किसान मेहनत पानी में भीग जाती है तो किसान टूट जाता है। परंतु हरियाणा सरकार को किसानों की कोई परवाह है। भाजपा सरकार ने अपने चेहतों को उठान का ठेका दे दिया है और वो उठान नहीं कर रहे। हरियाणा की सभी मंडियों के हालात ऐसे हैं। सीएम नायब सिंह भी मनोहर लाल खट्टर के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं, वो भी किसानों को परेशान करते थे और ये भी वैसा ही कर रहे हैं।

उन्होंने कहा बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जहां पूरी दुनिया में मजदूरों की मजदूरी बढ़ती है वहीं हरियाणा में घट रही है और न मुनीम की तनख्वा बढ़ रही है। क्योंकि भाजपा सरकार ने आढ़त को ढाई प्रतिशत से डेढ़ प्रतिशत कर दिया है। भाजपा चाहती है कि आढ़ती आढ़त छोड़कर भाग जाएं और मंडी बंद हो जाए ताकि सरकार को एमएसपी न देनी पड़े। भाजपा अन्य राज्यों की तरह हरियाणा के किसान को भी मजदूर बनाना चाहती है। आज अडानी के सयालो हर जगह खुल गए हैं। जहां पर आढ़त आधी मिलती है और किसान कई किलोमीटर की लाइन में खड़ा है। इसलिए भाजपा सुनिश्चित योजना के तहत मंडी को बंद कराने में लगी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस पर 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए के कोयला घोटाले का आरोप लगाया था। भाजपा ने उसी को टिकट दी। यदि नवीन जिंदल जनता का काम करते और उनके बीच रहते तो पलेदारी नहीं करनी पड़ती। नवीन जिंदल पिछ्ले 10 साल कुरुक्षेत्र की जनता के सुख दुख में शामिल नहीं हुए। इसलिए जनता सब देख रही है और इनको सबक सिखाने का काम करेगी।

Previous
Previous

आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक माहौल भाजपा के खिलाफ: डॉ. सुशील गुप्ता

Next
Next

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बदला, जनता सरकार बदलेगी : डॉ. सुशील गुप्ता