आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की नए मुख्यमंत्री पर प्रतिक्रिया

प्रदेश में रबड़ स्टैंप सीएम साबित होंगे नये मुख्यमंत्री: अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 12 मार्च

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा में नए मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार किसी भी दूसरे राज्य की तरह निहायत भ्रष्ट सरकार है। ये लोगों को लूटने में लगे हुए हैं। ये सरकार हरियाणा के लोगों का विश्वास खो चुकी है। इसलिए भाजपा सरकार को तुरंत इस्तीफा देकर हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने चाहिए। ये जो टेप लगाकर, जुगाड़ की सरकार बनायी जा रही है और मुख्यमंत्री बदलना पड़ रहा है। ये अगले 6 महीने तक हरियाणा के लोगों को लूटने की योजना बनाई गई है। ये सरकार कुछ काम नहीं करने वाली, जुगड़ करके अगले छह महीने तक लूट का एक धंधा शुरु किया गया है। इस लूट को तुरंत बंद होना चाहिए और हरियाणा में विधानसभा चुनाव करवा कर नयी सरकार बननी चाहिए। ताकि लोग अपने लिए एक अच्छी सरकार चुन सकें और भाजपा की लूट से जनता को मुक्ति मिल सके।

Previous
Previous

कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता से मिल रहा भरपूर प्यार और सम्मान : डॉ. सुशील गुप्ता

Next
Next

"आप" प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता “आप"और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में हुए शामिल