कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता से मिल रहा भरपूर प्यार और सम्मान : डॉ. सुशील गुप्ता

इंडिया गठबंधन को सभी 10 लोकसभा सीटों से जिताएगी प्रदेश की जनता: डॉ. सुशील गुप्ता

शाहबाद/ कुरुक्षेत्र, 12 मार्च

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता मंगलवार को शाहाबाद के स्टेशन माजरी गांव पहुंचे। वहां उन्होंने रविदास भवन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने गांव में ही रात्रि प्रवास भी किया।

उन्होंने गांव में ही रात्रि प्रवास किया। और बलबीर सिंह जी के आवास पर रात्रि भोजन किया और परिवार से मिले। वहीं निर्मल जी के निवास पर रात्रि विश्राम किया। इस दौरान गांव के लोगों से विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि जजपा और भाजपा गठबंधन तोड़ने का ड्रामा कर रही हैं। अब प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है। हरियाणा के लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीतने का काम करेगा। हरियाणा में बीजेपी की दाल नहीं गलेगी।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता का उन्हें भरपूर जनसमर्थन और प्यार मिल रहा है। इसी कड़ी में में स्टेशन माजरी गांव में रात्रि प्रवास कर लोगों की समस्याएं जानी और यहां की जनता की समस्याओं को लोकसभा में उठाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जनता के मिल रहे अपार प्यार और सम्मान को वे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। 24 घंटे जनता के बीच रहकर मूलभूत सुविधाओं लेकर सभी समस्याओं को हल करने का काम करूंगा।

Previous
Previous

"आप" प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया मंडियों का दौरा

Next
Next

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की नए मुख्यमंत्री पर प्रतिक्रिया