गृह मंत्री अनिल विज से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने की शिष्टाचार भेंटवार्ता

चंडीगढ़, (KK) - हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज से आज दोपहर अंबाला में उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंटवार्ता की और प्रदेश के सियासी हालातों पर चर्चा की।

इससे पहले, गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में उनके आवास पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत दोनों नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों, पार्टी से जुड़ी गतिविधियों एवं अन्य विषयों पर चर्चा और विचार विमर्श किया।

गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के उपरांत नायब सिंह सैनी ने पहली बार गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे थे।

---------------

Previous
Previous

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में अद्भुत उत्साह व खुशहाली आई – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Next
Next

सवारियों से भरी चलती बस में अचानक निकला धुआं